कोविड-19 से 77 और लोगों की मौत, 6,777 नये मरीज

कोविड-19 से 77 और लोगों की मौत, 6,777 नये मरीज

कोविड-19 से 77 और लोगों की मौत, 6,777 नये मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 6, 2020 11:48 am IST

लखनऊ, छह सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 77 और लोगों की मौत हो गयी वहीं संक्रमण के 6,777 नये मामले सामने आए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 77 और लोगों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,920 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में प्रदेश में 6,777 नये लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त 61,625 संक्रमित लोगों का प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। वहीं अब तक दो लाख 738 लोग कोविड—19 संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश ने नमूनों की जांच में एक नया प्रतिमान स्थापित किया। शनिवार को राज्य में एक लाख 55 हजार 946 नमूने जांचे गये।

भाषा सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में