कोरोना हुआ बेलगाम, उप्र में कोरोना वायरस से 76 और लोगों की मौत

Ads

कोरोना हुआ बेलगाम, उप्र में कोरोना वायरस से 76 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 11, 2020 / 12:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

लखनऊ, 11 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,016 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,045 हो गयी।

इसके अलावा राज्य में इस महामारी से 76 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,282 पहुंच गयी है।

Read More: सोनू सूद ने मरीज के बेटे को दी जानकारी, मुबारक हो! आपके पिता की सर्जरी सफल हुई, कमाल की हुई आज मेरे दिन की शुरुआत

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया, ”प्रदेश में इस समय 67,321 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,27,442 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले चौबीस घंटे में 76 और रोगियों की मौत हो चुकी है।’’

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 7,016 नये मामले सामने आये और इस तरह प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,045 हो गयी।

Read More: नक्सलियों ने की रेंजर की हत्या, एसपी ने की वारदात की पुष्टि