भोपाल, मध्यप्रदेश। शिवराज सरकार ने दीपावली में सरकारी कर्मचारियों को सौगात दी है। दिवाली से पहले प्रदेश सरकार कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की तीसरी किस्त की 25 फीसदी राशि का भुगतान करेगी।
इसके मुताबिक 40 हजार से कम सैलरी वाले कर्मचारियों को 10 हजार रुपए एडवांस दिए जाएंगे। सीएम शिवराज के इस ऐलान को उपचुनाव से पहले सियासी दांव की तरह देखा जा रहा है।
पढ़ें- ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को 6वीं किश्त का…
कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था बिगड़ने से कर्मचारियों को किस्त का अबतक भुगतान नहीं किया गया था। अब राज्य सरकार दिवाली से पहले तीसरी किस्त की 25 फीसदी राशि का भुगतान करेगी। शेष बचा 75 फीसदी राशि का भुगतान भी इस वित्तीय वर्ष में जारी किया जाएगा।