मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के 82 नए मामले

Ads

मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के 82 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 03:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

मुजफ्फरनगर, पांच सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 860 हो गए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में एक चीनी मिल के दस कर्मचारी और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एक महिला अस्पताल में कुछ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एक वार्ड को सील कर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर की जिला मजिस्ट्रेट सेल्वाकुमारी जे के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग को 398 नमूनों के परिणाम मिले जिनमें से 82 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि 58 और लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जिसके बाद संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 1,659 हो गई है।

अधिकारियों ने कहा कि जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण एक और कोविड़ अस्पताल खोला गया है। उन्होंने कहा कि अब मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के दो अस्पताल हैं।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा