फूल तोड़ने गई नाबालिग लड़की की पड़ोसी ने लूटी अस्मत, 20 दिनों में दुष्कर्म की 9वीं वारदात

Ads

फूल तोड़ने गई नाबालिग लड़की की पड़ोसी ने लूटी अस्मत, 20 दिनों में दुष्कर्म की 9वीं वारदात

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 06:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

बलरामपुर, छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले में दुष्कर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। 13 साल की नाबालिग से पड़ोसी ने पर रेप का आरोप लगा है।

पढ़ें- बिना मास्क लगाए सामान बेचा तो दुकान होगी सील, ग्राहकों को भी मास्क लगाने पर मिलेगा सामान.. आदेश जारी

आरोप है कि नाबालिग 18 अक्टूबर की शाम पड़ोस के घर फूल तोड़ने गई थी। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग की अस्मत लूट ली। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। बता दें जिले में 20 दिनों के भीतर दुष्कर्म की ये 9वीं वारदात है। 

पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को बताया ‘काला कौवा’, पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दे डाली 

बता दें कि बलरामपुर जिले में बलात्कार के मामलों में इस महीने तेजी से इजाफा हुआ है। इस महीने जिले के एक चौकी और 3 थाना क्षेत्रों में बलात्कार के मामले सामने आए थे। यही नहीं वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम लोधी में हुए गैंगरेप के मामले ने तो समूचे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रखा था।

पढ़ें- उपचुनाव का घमासान, नेता पुत्रों के हाथ में प्रचार की कमान

विपक्ष के तमाम धरना प्रदर्शन से प्रदेश सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रेमसाय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने भी पहुंचे थे।