तीन कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अलीगढ़ जिला अदालत बंद

तीन कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अलीगढ़ जिला अदालत बंद

तीन कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अलीगढ़ जिला अदालत बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: September 5, 2020 10:36 am IST

अलीगढ़ (उप्र), पांच सितंबर (भाषा) तीन कर्मचारियों के कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद शनिवार को जिला अदालत को बंद कर दिया गया ।

अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि जिन मामलों की आज पांच सितंबर को सुनवाई होनी थी, उनकी सुनवाई अब तीन अक्टूबर को होगी । अदालत सात सितंबर को खुलेगी और उसके बाद हालात की समीक्षा होगी तथा आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।

जिले के सरकारी कार्यालयों का पिछले एक सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुरा हाल है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय पिछले एक सप्ताह से बंद है क्योंकि पिछले मंगलवार को इसका एक वरिष्ठ अधिकारी कोविड-19 से पीड़ित पाया गया था ।

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य शाहिद अली सिद्दीकी के अनुसार पिछले पांच माह में 80 हजार से अधिक कोविड-19 जांच की जा चुकी हैं ।

भाषा सं जफर नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में