उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 10:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

मुजफ्फरनगर, पांच सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण एक और मरीज की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा ने कहा कि मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई।

वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले भी सामने आए ।

अधिकारयों ने बताया कि जिले में वर्तमान में 840 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है ।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा