जोगी को सीएम बनाने मायावती ने मांगे वोट

जोगी को सीएम बनाने मायावती ने मांगे वोट

जोगी को सीएम बनाने मायावती ने मांगे वोट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 17, 2018 1:31 pm IST

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को मात्र 2 दिन शेष रह गए हैं ऐसे में सभी पार्टी के स्टार प्रचारकों का आना लगा हुआ है। इसी तारतम्य में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रिमों मायावती शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंच कर नवागढ विधानसभा के प्रत्याशी ओपी बाजपेयी के प्रचार में आम सभा को सम्बोधित की इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की यह सरकार आरक्षण को जानबुझ कर खत्म करना चाहती है।

 

और भाजपा की इस नीति को रोकने के लिए ही बहुजन समाज पार्टी ने जनता कांग्रेस जोगी के साथ गठबंधन किया है। हमारा लक्ष्य है भाजपा को सत्ता से दुर करना इसी के चलते हमने जोगी कांग्रेस से गठबंधन किया है और आप लोगो को जोगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बसपा के प्रत्याशी को मत देकर विजय बनाना है।


लेखक के बारे में