दिल्ली से रायपुर लौटे भूपेश बघेल, कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

दिल्ली से रायपुर लौटे भूपेश बघेल, कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

दिल्ली से रायपुर लौटे भूपेश बघेल, कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 16, 2018 3:56 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम से सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। दिल्ली से सीएम के प्रबल दावेदार नेता रायपुर पहुंच चुके हैं। सबसे पहले ताम्रध्वज साहू सुबह की फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। ताम्रध्वज ने बातचीत ने बताया कि वो सीएम की रेस में कभी नहीं थे। लेकिन पार्टी उन्हें मौका देती है तो वो इस पूरा निभाएगा। वहीं भूपेश बघेल का एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।

भूपेश एयरपोर्ट से सीधे होटल रवाना हुए जहां विधायक मौजूद हैं। भूपेश विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। आपको बतादें भूपेश बघेल के साथ एआईसीसी के छत्तीसगढ़ सचिव चंदन यादव, अरुण उरांव, ताम्रध्वज साहू भी रायपुर पहुंचे। पीएल पुनिया और मल्लिकार्जुन खड़के दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। नेताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ  किया की आज सीएम का नाम फाइनल हो जाएगा। सीएम के प्रबल दावेदार नेताओं के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। राहुल गांधी के फैसले पर सभी अडिग हैं। जो भी फैसला किया गया है पार्टी हीत में किया गया है। भूपेश बघेल के बंगले के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग मिठाइंया बांटकर खुशी मना रहे हैं। 

पढ़ें-राहुल गांधी ने जारी की सीएम पद के दावेदारों के साथ तस्वीर, जानिए क्या 

आपको बतादें दोपहर 12 बजे राजीव भवन में विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में सभी नेता शामिल होंगे। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा।


लेखक के बारे में