बड़ा ऐलान, किसानों को 1 नवंबर को किया जाएगा न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान

बड़ा ऐलान, किसानों को 1 नवंबर को किया जाएगा न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान

बड़ा ऐलान, किसानों को 1 नवंबर को किया जाएगा न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 30, 2020 9:07 am IST

रायपुर। 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ निर्माण के 20 वर्ष पूरा होने पर किसानों को न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों को 15 सौ करोड़ रुपए जारी करेगी। बता दें राज्योत्सव के इस कार्यक्रम में राहुल गांधी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। कांग्रेस राज्योत्सव की तैयारियों में जुटी है।

पढ़ें- 7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बो..

गौरतलब है कि कोरोना के चलते इस बार छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस एक दिन ही मनाया जाएगा। 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन मुख्यमंत्री निवास में राज्य अलंकरण और पुलिस जवानों के शौर्य पदक सम्मान समारोह का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा।

पढ़ें- कांग्रेस नेता अपने बयानों से पाकिस्तान और चीन में ब

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी वर्चुअली शामिल होंगे।


लेखक के बारे में