अमेठी में जमीनी विवाद में भाई की हत्या

अमेठी में जमीनी विवाद में भाई की हत्या

अमेठी में जमीनी विवाद में भाई की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: June 19, 2021 12:05 pm IST

अमेठी (उप्र) 19 जून (भाषा) अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव शीतला बक्स का पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को 42 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके भाई ने दिन दहाड़े हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आपसी बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को दिनदहाड़े तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और गंभीर हालत मे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर गये जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद सिंह ने बताया कि राम चरण गुप्ता (42) का अपने भाई खेलावन गुप्ता आदि से जमीन विवाद था और आज दोनों के बीच विवाद में धारदार हथियार के हमले मे राम चरण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र संग्रामपुर में मौत हो गयी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में