अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने का मामला : वाजे मुंबई में एनआईए के समक्ष पेश हुए

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने का मामला : वाजे मुंबई में एनआईए के समक्ष पेश हुए

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने का मामला : वाजे मुंबई में एनआईए के समक्ष पेश हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 13, 2021 10:07 am IST

मुंबई, 13 मार्च (भाषा) पुलिस अधिकारी सचिन वाजे शनिवार को दक्षिण मुंबई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के समक्ष पेश हुए और पिछले महीने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से लदे एसयूवी वाहन पाए जाने के मामले में अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस निरीक्षक कुंबाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे।

कार्माइकल रोड स्थित अंबानी के आवास के पास खड़ी एक एसयूवी में 25 फरवरी को विस्फोटक पाए जाने के मामले की जांच एनआईए कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी वाजे से मामले के सिलसिले में सूचना चाहती है, इसलिए वह एनआईए के दफ्तर में आए।

अंबानी के आवास के पास खड़े वाहन में विस्फोटक और एक धमकी भरा पत्र पाया गया था। एसयूवी मनसुख हिरन की थी, जिन्होंने दावा किया था कि एक हफ्ते पहले वह चोरी हो गई थी। हालांकि, मामला तब और उलझ गया जब मनसुख भी पांच मार्च को ठाणे के नजदीक एक नदी किनारे मृत पाए गए।

हिरन की पत्नी ने वाजे पर अपने पति की संदिग्ध मौत में संलिप्त होने के आरोप लगाए थे। इसी हफ्ते वाजे को मुंबई अपराध शाखा से हटा दिया गया था।

भाषा नीरज नीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में