पगारिया, जगदीश कलश और भाजयुमो उपाध्यक्ष शर्मा ने किया कांग्रेस प्रवेश

पगारिया, जगदीश कलश और भाजयुमो उपाध्यक्ष शर्मा ने किया कांग्रेस प्रवेश

पगारिया, जगदीश कलश और भाजयुमो उपाध्यक्ष शर्मा ने किया कांग्रेस प्रवेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 18, 2018 8:20 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले गजराज पगारिया, पूर्व पार्षद जगदीश कलश बीजेपी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने रविवार को कांग्रेस प्रवेश किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने उन्हें कांग्रेस में प्रवेश कराया।

बता दें पगारिया ने सागौन बंगले में 2 दिन पहले अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर जोगी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जोगी कांग्रेस के ही एक अन्य पदाधिकारी विजय निझावन के साथ किसी विवाद को लेकर उनकी मारपीट हो गई थी। इसके बाद पगारिया और निझावन ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी।

यह भी पढ़ें : राज्य में आचार संहिता के दौरान 11 करोड़ से ज्यादा के सामान जब्त, चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े 

इससे पहले राकांपा के सतीश जग्गी ने शनिवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी। वे भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होनी है।


लेखक के बारे में