मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा- मतदान के दौरान जरूरत पड़ने पर ही बदली गईं ईवीएम मशीनें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा- मतदान के दौरान जरूरत पड़ने पर ही बदली गईं ईवीएम मशीनें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा- मतदान के दौरान जरूरत पड़ने पर ही बदली गईं ईवीएम मशीनें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 22, 2018 4:00 pm IST

रायपुर। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खराब होने की शिकायत कुछ स्रोत ही कर रहे है। उनकी शिकायत है कि ईवीएम मशीनें अत्यधिक संख्या में बदली गई हैं जबकि वस्तुस्थिति यह है कि संबंधित मतदान केंद्रों से सूचना मिलने पर ही आवश्यकतानुसार ईवीएम मशीनें बदली गईं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि मशीनों के बदले जाने तक कहीं पर भी मतदान आधे से एक घंटे की अवधि से अधिक बाधित नहीं हुआ। जिन मशीनों से मतदान कराया गया वे सभी मशीनें जिलों में स्थापित स्ट्रांग रूम में तगड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें : नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग लीज़ केस, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों की संख्या के हिसाब से दूसरे चरण में 25 हजार 640 बैलेट यूनिट, 19 हजार 335 कंट्रोल यूनिट और 19 हजार 335 वीवीपेट मशीनें मतदान के लिए उपयोग में लाई गईं। इनमें से सूचना मिलते ही 124 बैलेट यूनिट, 84 कंट्रोल यूनिट और 510 वीवीपैट मशीनें बदली गईं।


लेखक के बारे में