सीएम भूपेश ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं

सीएम भूपेश ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं

सीएम भूपेश ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 11, 2020 11:47 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है।

पढ़ें- नियमितीकरण की मांग को लेकर विद्यामितानों का हल्लाबोल, CM हाउस की ओर किया कूच, पुलिस ने रास्ते में रोका

इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। बघेल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए।

पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अर्नब गोस्वामी को मिली…

साथ ही उन्होंने अपील की है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए इस दीवाली कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दिये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें।

पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने प्रोडक्टिविटी लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम…

उन्होंने प्रदेश की जनता से कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील भी की है।


लेखक के बारे में