सीएम भूपेश ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कहा- देश के प्रति आपका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

Ads

सीएम भूपेश ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कहा- देश के प्रति आपका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 06:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज जयंती पर अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

पड़ें- हादसे को छिपाने नाबालिग का शव जलाकर फेंका था तालाब …

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे इस अवसर पर उपस्थिति थे।

पढ़ें- किसानों के खातों में अगले माह डाले जाएंगे 2000 रुपए, सूची में ऐसे देख सकते हैं अपना नाम

मुख्यमंत्री बघेल ने इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा है कि इंदिराजी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

पढ़ें- ट्रक में छुपकर कश्मीर जा रहे थे आतंकी, चेकिंग के दौ…

उन्होंने कहा कि गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में इंदिरा जी को आदर से याद किया जाता है।

शीर्ष 5 समाचार