कांग्रेस नेता अपने बयानों से पाकिस्तान और चीन में बनते हैं हीरो, लेकिन देश में जीरो- कैलाश विजयवर्गीय
कांग्रेस नेता अपने बयानों से पाकिस्तान और चीन में बनते हैं हीरो, लेकिन देश में जीरो- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर, मध्यप्रदेश। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कांग्रेस के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। विजयवर्गीय ने बताया कि कांग्रेस के नेता अपने बयानों से पाकिस्तान और चीन में तो हीरो बन जाते हैं, लेकिन देश में जीरो।
पढ़ें- किसे चाहिए सबूत? अब तो पाक ने भी कबूला ‘पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी’..
भाजपा नेता ने कांग्रेस से सीधे सवाल किए हैं कि आखिर ये बताए कि कांग्रेस देश का विकास चाहती है या विनाश। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने पर तुले हैं। हां ये बात अलग है कि राहुल से ज्यादा दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को एमपी में खत्म कर दिया है।
पढ़ें- 5 लाख की इनामी महिला नक्सली दसरी गिरफ्तार, BSF और D…
कांग्रेस के चुनाव प्रचार पर भी कैलाश ने प्रहार किया है। उनके मुताबिक ये लोग 28 सीटों पर प्रजातंत्र खतरे में है कह प्रचार कर रहे हैं। अपने विधायक संभाल नहीं पाए और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।
पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या क..
आप अहंकार में हैं, इसलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी एक्सप्रेस में बैठ गए। आखिर में विजयवर्गीय ने बयान दिया कि देश के विकास में जुट गए इसमें कसूर किसका।

Facebook


