डॉ पुनीत गुप्ता का इस विश्वविद्यालय से भी सामने आया कनेक्शन, मांगी थी कोर्स करने की अनुमति

डॉ पुनीत गुप्ता का इस विश्वविद्यालय से भी सामने आया कनेक्शन, मांगी थी कोर्स करने की अनुमति

डॉ पुनीत गुप्ता का इस विश्वविद्यालय से भी सामने आया कनेक्शन, मांगी थी कोर्स करने की अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 19, 2019 7:41 am IST

अंबिकापुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता का सरगुजा जिले के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से कनेक्शन भी सामने आया है। यहां डॉ पुनीत गुप्ता ने नियमों को ताक में रखकर डीएससी के लिए आवेदन किया। जिसे संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नियमों में सही नहीं पाए जाने पर खारिज कर दिया।
ये भी पढ़ें –तखतपुर में शनिवार को राहुल का चुनावी दौरा, तीसरे चरण में संजीवनी का काम करेगी रैली

दरअसल 2018 में डॉ पुनीत गुप्ता ने डीएससी कोर्स के लिए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में आवेदन किया था जबकि संत गहिरा गुरु विश्विद्यालय मेडिकल की पढ़ाई ही नहीं कराता इसके साथ ही डिग्री लेने के लिए विश्विद्यालय सम्बन्ध परिक्षेत्र में एक वर्ष का निवासी होना चाहिये। मगर दोनों नियमों को ताक में रखते हुए डॉ पुनीत गुप्ता ने यहां आवेदन किया था। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस मामले की जांच के बाद इसे सही नहीं पाया और डॉ पुनीत गुप्ता के आवेदन को खारिज कर दिया ऐसे में कहा जा सकता है कि जिस तरह से डॉ पुनीत गुप्ता की डिग्रियों और उनके प्रमोशन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें –बसपा प्रत्याशी ने कांग्रेस में किया प्रवेश, चुनावी मैदान से हटने के साथ ही 
उसी कड़ी में डॉ पुनीत गुप्ता का कनेक्शन सरगुजा जिले के संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी से जुड़ता दिख रहा है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नियमों का हवाला देकर डॉ पुनीत गुप्ता के आवेदन को खारिज कर दिया मगर डॉ पुनीत गुप्ता ने नियमों की अनदेखी करते हुए यहां से भी डिग्री लेने की कोशिश जरूर की थी।


लेखक के बारे में