डेंगू की जांच करने केंद्र से भिलाई पहुंचा दल, घरों में मिले लार्वा और एडिज़ मच्छर

डेंगू की जांच करने केंद्र से भिलाई पहुंचा दल, घरों में मिले लार्वा और एडिज़ मच्छर

डेंगू की जांच करने केंद्र से भिलाई पहुंचा दल, घरों में मिले लार्वा और एडिज़ मच्छर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: August 19, 2018 12:22 pm IST

दुर्ग। जिले में लगातार डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा हैअब तक 21 लोग डेंगू की चपेट में आने से अपनी जान गवा चुके हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बाद आज केंद्रीय जांच दल भिलाई के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया

इस जांच दल में नेशनल सेंटर फार डिसीस कंट्रोल (NCDC) दिल्ली के सहायक निदेशक डॉ अमर भदौरिया और जगदलपुर NCDC के तीन सदस्य शामिल थेछावनी क्षेत्र के शंकर नगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रत्येकरों में जाकर ठहरे हुए पानी की जांच की। रों में रखे बर्तन और टंकियो में चौंकाने वाली बात सामने आईलगभग सभी घरों के ठहरे हुए पानी में टीम को एडीज मच्छर के लार्वा बड़े पैमाने में मिलेहां तक कि टीम की जांच में एडीज मच्छर भी मिले

यह भी पढ़ें : अटल को दी जाएगी सभी जिलों में श्रद्धांजलि,24 को आएंगे अमित शाह,विकास यात्रा का दूसरा चरण 5 सितंबर से

जांच दल के साथ स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी जांच के दौरान उपस्थित थे जांच दल ने लोगों के सामने उनके घरों से मच्छर के लार्वा को दिखाया और उन्हें लार्वा को नष्ट करने की जानकारी देते हुए डेंगू के रोकथाम के बारे में भी जानकारी दीजांच दल ने मच्छर और लार्वा को इकठ्ठा किया

इधर जिले में डेंगू का प्रकोप विकराल रूप लेता जा रहा है वहीं जिला प्रशासन और राज्य शासन लगातार लोगों की होने वाली अकाल मौत पर रोकथाम करने में नाकाम साबित होते नजर आ रहा हैजिला प्रशासन के आला अधिकारी लगातार क्षेत्र में दौरा कर लोगों को ठहरे हुए पानी को फेंकने और मच्छर से बचने की उपाय समझा रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में