मोदी सरकार ने नहीं कांग्रेस ने किया है विश्वासघात, नोटबंदी से तकलीफ नोटधारियों को हुई- धरमलाल कौशिक

मोदी सरकार ने नहीं कांग्रेस ने किया है विश्वासघात, नोटबंदी से तकलीफ नोटधारियों को हुई- धरमलाल कौशिक

मोदी सरकार ने नहीं कांग्रेस ने किया है विश्वासघात, नोटबंदी से तकलीफ नोटधारियों को हुई- धरमलाल कौशिक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 8, 2020 8:39 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। नोटबंदी के चौथे साल को विश्वासघात दिवस के रुप में मना रही कांग्रेस पर धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया है। कौशिक ने बयान दिया है कि मोदी सरकार ने देश के साथ विश्वासघात नहीं किया है।

पढ़ें- सोशल मीडिया में दोस्त बनकर शातिर ने महिला को लगाया चूना, ट्रांसफर करवाए साढ़े 7 लाख, कीमती सामान …

विश्वासघात तो कांग्रेस सरकार कर रही है। किसान, महिला, युवाओं से विश्वासघात कर रही है। नोटबंदी से तकलीफ नोटधारियों को हुआ है। इन नोटधारियों का पोषक कांग्रेस पार्टी थी। 

पढ़ें- लोकवाणी: बच्चों ने कोरोनाकाल में पसंद की ऑनलाइन और पारे-मोहल्ले में पढ़ाई की व्यवस्था

बता दें मोदी सरकार की नोटबंदी का आज चौथा साल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नोटबंदी पर जमकर निशाना साधा। मोहन मरकाम ने बयान दिया कि नोटबंदी से लाखों लोगों की नौकरी चली गई।

पढ़ें- अर्नब गोस्वामी के समर्थन में प्रदर्शन करने आए तेजिंदर बग्गा और कपिल मिश्रा गि…

अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। केंद्र सरकार अज कर्ज के बोझ तले लदी है। नोटबंदी से किसी को कोई लाभ नहीं हुआ। इसी बयान पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने निशाना साधा है। 

 


लेखक के बारे में