शिवराज के टाइगर जिंदा है वाले बयान पर दिग्गी के बोल-शेर के नाखून भी निकल गए और दांत भी

शिवराज के टाइगर जिंदा है वाले बयान पर दिग्गी के बोल-शेर के नाखून भी निकल गए और दांत भी

शिवराज के टाइगर जिंदा है वाले बयान पर दिग्गी के बोल-शेर के नाखून भी निकल गए और दांत भी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: December 23, 2018 8:55 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पहली बार इंदौर आए। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के टाइगर जिंदा है वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि शेर के नाखून भी निकल गए और दांत भी।

पढ़ें-दर्शन के लिए सबरीमाला मंदिर पहुंची महिलाएं, श्रद्धालुओं के विरोध के बीच पुलिस…

इसके अलावा उन्होंने व्यापमं की जांच कर रही सीबीआई की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीबीआई शिवराज सिंह चौहान को बचाने में लगी हुई है, लेकिन हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे। साथ ही सिंह ने कहा कि सरकार की कुछ दिनों के कार्यकाल में उन्होंने ये अंदाजा लगाया है की पिछली सरकार ने सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया।। कलेक्टर एसपी के तबादलों में दलालों ने मोटी रकम में वसूली।भीड़ जुटाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया गया।। हमारे वक्त 24 हजार करोड़ का लोन था, लेकिन अब दो लाख करोड़ का कर्ज है ।

 

 

 


लेखक के बारे में