डिनर विथ अजीत जोगी मिडिल क्लास से चर्चा होगी खास
डिनर विथ अजीत जोगी मिडिल क्लास से चर्चा होगी खास
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस कल अपनी एक अनूठी पहल करने जा रहा है। जिसके तहत ऐसा कुछ होने जा रहा है जिसे सुनकर आप भी खुश हो जायेंगे। हमेशा से अपर मिडिल क्लास राजनीति की बातें सुनना तो पसंद करता है लेकिन उसे अभिव्यक्ति की आज़ादी नहीं होती। वह अपनी बात कहा बताये क्योकि ज्यादातर राजनीतिक पार्टी या तो निम्न वर्ग की समस्या देखती है या फिर धनाढ्य की.इसी के चलते जोगी कांग्रेस ने एक खास कार्यक्रम रखा है जिसका नाम है “डिनर विथ अजीत जोगी”
ये भी पढ़े – अजीत जोगी का “बाहुबली” अवतार बना चर्चा का विषय
जनता कांग्रेस के प्रवक्ता शुभ्रत डे ने बताया कि इस डिनर के लिए 11000 हजार रुपये बतौर चंदा देना होगा। 9 जनवरी को अजीत जोगी के इस खास डिनर में 100 मेहमान एक साथ डिनर करेंगे और इन सभी मेहमानों को अजीत जोगी अलग से समय देंगे। इस डिनर में अजीत जोगी के साथ राजनीतिक चर्चा पर खास ध्यान दिया जायेगा। राजधानी के ही एक स्टार होटल में इस डिनर की व्यवस्था की गयी है। इस डिनर में वेज और नॉनवेज डिश तो होगा ही साथ ही छत्तीसगढ़ के कुछ खास व्यंजनो की व्यस्था भी की जाएगी जिसमें वेज और नानवेज दोनों तरह के खाने की व्यवस्था की गयी है। प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 2000 लोगो ने ‘डिनर विथ अजीत जोगी’ में आने का इंट्रेस्ट शो किया है जबकि अब तक 1000 से भी ज्यादा लोगो ने अपना अमाउंट जमा कर दिया है.
ये भी पढ़े – जोगी डिनर स्कीम लांच, 11 हजार रूपए में अजीत जोगी के साथ खाइए खाना
आपको बता दें की चुनाव में बहुत अधिक फंड की जरुरत होती है जिसके लिए सभी पार्टी बाहरी आउट शोर्स से चंदा एकत्र करती है ऐसे में जोगी विथ डिनर पार्टी में फंड एकत्र करने का अच्छा साधन है। जानकारी मिली है कि लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ‘डिनर विथ अजीत जोगी’ सप्ताह में एक दिन रखा जायेगा जिसमे सिर्फ 100 व्यक्ति ही एक साथ भाग लेंगे।कल होने वाले डिनर कि खास बात ये है कि अजीत जोगी के साथ डिनर के दौरान जो चर्चा होगी उसमे उनके सुझाव भी लिये जायेंगे जिससे पता चलेगा कि आखिर मिडिल क्लास इस बार चुनाव से क्या उम्मीद लगाया है।
IBC24 web team

Facebook


