जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, निजी अस्पताल के ICU में भर्ती

Ads

जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, निजी अस्पताल के ICU में भर्ती

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 03:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

धमतरी, छत्तीसगढ़। मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट से वापस लौट रहे है धमतरी के जिला पंचायत सदस्य गोंविद साहू पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। इस हमले में जिला पंचायत सदस्य घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें- मंडला में मिला डॉयनासोर का अंडा, फुटबॉल समझकर खेल रहे थे बच्चे, 6 क…

बताया जा रहा है कि गोंविद साहू अपने गांव गुजरा के लोगों के साथ साहू समाज की आराध्य माता कर्मा की मूर्ति लाने एमपी के भेंड़ाघाट गए थे।

पढ़ें- अर्नब जेल में शिफ्ट: पुलिस का दावा- कस्टडी में मोबाइल का इस्तेमाल क..

वे जब मुर्ति लेकर वापस लौट रहे थे तब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ बाॅर्डर के पास अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य अभी बेहोशी की हालात में है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।