दुर्ग एसपी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाई दीवाली, दीप जलाकर पटाखे फोड़े और उपहार भी दिए

Ads

दुर्ग एसपी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाई दीवाली, दीप जलाकर पटाखे फोड़े और उपहार भी दिए

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 06:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

दुर्ग। जिंदगी के आखरी पड़ाव पर जिन्हें अपनों ने छोड़ा उन्हें अब दुर्ग पुलिस खुशिया देनें का बेड़ा उठा रही है। आंखों की कम हुई रोशनी में भी जो अपनों के आने के इंतजार में टकटकी लगाते निहारते रहती हैं उनके बीच उनका बनकर अब पुलिस सुख दुख बांट रही है।

 

पढ़ें- फर्जी जाति प्रमाण पत्र वाले शासकीय सेवक होंगे बर्खास्त, सीएम भूपेश …

दीवाली की खुशियों के पर्व पर दुर्ग पुलिस ने सबसे पहले त्यौहार की शुरुआत वृद्धाश्रम पहुंचकर की। जहां बुजुर्गो के साथ दीप जलाए पटाखे फोड़े और कुछ उपहार बुजुर्गों को सौंपकर आशीर्वाद लिया। सुख दुख बैठकर साझा किया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी दुर्ग पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से पहले तो हालचाल जाना, सबके तबीयत की जानकारी ली।

पढ़ें- सरकार MSP पर कम धान खरीदना चाहती है, इसलिए बरदाने के नाम पर कर रही ..

दीवाली त्यौहार की खुशियों को साझा करते हुए साथ मिलकर दीप जलाए और पटाखे भी फोड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक की ओर सेबुजुर्गों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहारी व्यंजन और ठण्ड से बचने कम्बल उपहार भेंट किया गया।

पढ़ें- धनतेरस की जमकर हो रही खरीददारी, प्रमुख बाजारों में उमड़ी लोगों की भ…

पुलिस को त्यौहारों में अपने बीच देखकर बुजुर्ग बेहद खुश दिखे उन्होंने कहा जब इस उम्र में हमे अपनों ने छोड़ दिया त्यौहार में भी उनके पास हमसे से मिलने का समय नहीं। इस वक्त पुलिस ने उस दुख को दूर कर दिया।

पढ़ें- धनतेरस पर 16 हजार 796 चिटफंड निवेशकों को मुख्यमंत्री ने दिलाया न्या…

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा की बुजुर्गों के बीच आकर त्यौहार मनाने से उन्हें तो ख़ुशी मिलती ही है, वहीं हमें भी आत्मीय सुख मिलता है। उन्होंने कहा इस कार्य को दुर्ग पुलिस लगातार करती रहेगी।