पांच साल की बच्ची के साथ नाबालिग मामा ने किया दुष्कर्म

Ads

पांच साल की बच्ची के साथ नाबालिग मामा ने किया दुष्कर्म

  •  
  • Publish Date - September 8, 2020 / 10:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

बलिया (उप्र) आठ सितंबर (भाषा) जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के 14 वर्षीय मामा द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है ।

रेवती थाना के प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पांच साल की बच्ची एक गांव में अपने ननिहाल आयी हुई थी ।

मंगलवार सुबह बच्ची खेलते हुए पड़ोस के एक घर में चली गई जहां उसके रिश्ते के 14 वर्षीय मामा ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया ।

उन्होंने बताया कि बच्ची की माँ की शिकायत पर किशोर के विरुद्ध भारतीय दंड विधान व पॉस्को कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया है ।

भाषा सं जफर अविनाश

अविनाश