दो बहनों की जबरन शादी कराने के मामले में चार लोग गिरफ्तार
दो बहनों की जबरन शादी कराने के मामले में चार लोग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), सात सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दो बहनों की उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी कराने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किये गए लोगों में दोनों बहनों का पिता भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि तीन महीने पहले दोनों बहनों की शादी कराने के इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश

Facebook


