महाराष्ट्र में गुजरात के खाद्य तेल आपूर्तिकर्ता की हत्या
महाराष्ट्र में गुजरात के खाद्य तेल आपूर्तिकर्ता की हत्या
पालघर, नौ नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुजरात के 29 वर्षीय खाद्य तेल आपूर्तिकर्ता का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी।
पुलिस निरीक्षक अजय वसावे ने बताया कि पीड़ित नीलेश रावल का शव यहां शनिवार को तलासरी के कुजरे तटबंध में तैरता हुआ मिला था।
कुछ स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
अधिकारी ने बताया कि शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के सिर पर जख्म के निशान हैं। गुजरात के वलसाड जिले के उमरगाम से ताल्लुक रखने वाले रावल प्रत्येक बुधवार को तलासरी में खाद्य तेल का आर्डर लेने और आपूर्ति करने के लिए यहां आते थे।
बुधवार को तेल खरीद का आर्डर लेने के बाद वह लापता हो गए और बाद में उनके परिवार के सदस्यों ने तलासरी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी ने बताया कि रविवार को शव बरामद होने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश

Facebook


