उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर तेज और हल्की बारिश

Ads

उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर तेज और हल्की बारिश

  •  
  • Publish Date - September 7, 2020 / 11:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

लखनऊ, सात सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के कुछ इलााकों में गरज चमक के साथ भी बारिश हुई । विभाग ने बताया कि चंद्रदीपाघाट (गोरखपुर) में चार सेंटीमीटर, गाजीपुर तीन, नीमसार (सीतापुर), बर्डघाट (गोरखपुर), चुर्क (सोनभद्र) बस्ती, सहारनपुर में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।

विभाग के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में अनेक स्थानों पर कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

भाषा जफर अमित

अमित