उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई

Ads

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई

  •  
  • Publish Date - September 8, 2020 / 09:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

लखनऊ, आठ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई ।

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि महाराजगंज, बिंदकी (फतेहपुर), अलीगंज (एटा), और अलीगढ़ में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी ।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कानपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ।

विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है ।

भाषा जफर अविनाश

अविनाश