होमगार्ड जवान ने साथी के साथ मिलकर शिक्षक से लूटे एक लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार
होमगार्ड जवान ने साथी के साथ मिलकर शिक्षक से लूटे एक लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जगदलपुर। जगदलपुर में खुद को पुलिस बता कर होमगार्ड के 1 जवान और उसके साथी ने बीजापुर के शिक्षक से एक लाख लूट लिए है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि देर शाम यह वारदात जगदलपुर शहर की मोना होटल में हुई। यहां चेकिंग के नाम पर होमगार्ड के जवान चंद्रसेन और एक निजी कंपनी में गार्ड के रूप में काम करने वाले इमरान खान ने शिक्षक से 100000 और उसका मोबाइल छीन लिया और डराया धमकाया।
ये भी पढ़ें –आईटीआई का छात्र छिपकर बनाता था महिलाओं का नहाते हुए वीडियो, पुलिस ने किया
इसके बाद शिक्षक ने तुरंत ही पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने रात में ही जांच पड़ताल कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला कायम कर दोनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Facebook


