बुकिंग कैंसिल करने पर होटल में हंगामा, जमकर तोड़ फोड़

बुकिंग कैंसिल करने पर होटल में हंगामा, जमकर तोड़ फोड़

बुकिंग कैंसिल करने पर होटल में हंगामा, जमकर तोड़ फोड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 26, 2018 5:24 pm IST

रायपुर। राजधानी के जाने-माने होटल कोर्टयार्ड मैरियट में होटल प्रबंधन औऱ गेस्ट के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ गया कि नौबत तोड़-फोड़ तक आ गई। रिसेप्शन में जमकर तोड़-फोड़ भी हुई।

बताया गया कि विवाद तब शुरु हुआ जब एक परिवार की बुकिंग को होटल प्रबंधन ने ऐन मौके पर रद्द कर दिया। इस परिवार में शादी थी।  तीन महिने पहले 55 कमरों की बुकिंग कराई गई थी,लेकिन शादी दिन  मेहमान होटल पहुंचे तो होटल वालों ने बिना कोई कारण बताए बुकिंग कैंसिल कर दिया। परिवार के बार-बार पुछने पर भी होटल प्रबंधन ने ना तो कोई उचित कारण बताया और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की। जिसके कारण बुकिंग कराने वालों और होटल प्रबंधन के बीच वाद विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते पुलिस बल बुलाना पड़ गया। परिवार वालों का कहना है कि  बेटी की शादी के लिए उन्होंने कमरा बुक कराया था। जिस तरह से बिना किसी पूर्व सूचना के बुकिंग कैंसिल की गई है,उससे उनके परिवार की बेइज्जती हुई है। औऱ उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा है। उधर, होटल प्रबंधन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में