उप्र में कही तेज तो कही धीमी बारिश

Ads

उप्र में कही तेज तो कही धीमी बारिश

  •  
  • Publish Date - September 4, 2020 / 10:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

लखनऊ, चार सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कही तेज तो कही धीमी बारिश हुई। पूर्वी इलाकों में कई स्थानों पर तेज गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ीं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा राबटर्सगंज (सोनभद्र) और राजघाट (वाराणसी) में एक-एक सेंटीमीटर दर्ज की गयी ।

प्रदेश में अधिकतम तापमान बलिया में सबसे ज्यादा (35.5 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया ।

विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर कही तेज और कही हल्की बारिश हो सकती है ।

भाषा जफर पवनेश

पवनेश