उत्तर प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हुई

उत्तर प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हुई

उत्तर प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 9, 2020 10:00 am IST

लखनऊ, नौ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाको में पिछले 24 घंटे में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक सोनभद्र जिले के चुर्क में पांच सेंटीमीटर, सिद्धार्थनगर के बांसी और महाराजगंज के फरेंदा में तीन-तीन सेंटीमीटर जबकि जालौन के काल्पी में दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कानपुर में दर्ज किया गया। यहां 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में अनेक स्थानो पर कहीं भारी और कहीं हल्की बारिश हो सकती है ।

भाषा जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में