उप्र में कोविड-19 के 71 और मरीजों की मौत, कुल संख्या बढ़ कर 3,762 हुई

Ads

उप्र में कोविड-19 के 71 और मरीजों की मौत, कुल संख्या बढ़ कर 3,762 हुई

  •  
  • Publish Date - September 4, 2020 / 12:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

लखनऊ, चार सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 71 और रोगियों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 3,762 हो गई। वहीं, संक्रमण के 6,193 नये मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2,53,175 पहुंच गयी।

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ”पिछले 24 घंटे में 6,193 नये मामले सामने आये हैं। इस समय इलाजरत रोगियों की संख्या 58,595 है, जबकि 1,90,818 रोगी ठीक हो चुके है।”

पढ़ें- सुशांत सिंह मामला: शौविक, मिरांडा के परिसरों पर आज तड़के एनसीबी के …

बृहस्पतिवार तक प्रदेश के कानपुर में 456, लखनऊ में 392, वाराणसी में 173, प्रयागराज में 171,मेरठ में 142, बरेली में 121 और आगरा में 108 रोगियों की मौत हुई थी।

प्रेस वार्ता में अपर मुख्य सचिव सूचना, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज तथा गोरखपुर में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

पढ़ें- कंगना ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर सहित इन स्टार्स से की ड्रग टेस्ट के…

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि कारागारों में संक्रमण रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। जेल कर्मियों की भी नियमित जांच की जाए। कैदियों को जेल भेजने से पहले अस्थायी जेल में रखा जाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि संक्रमण का प्रसार रोकने के लिये घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए और कोविड-19 जांच अच्छी तरह से की जाए। उन्होंने अस्पतालों में आईसीयू बिस्तारों की संख्या बढ़ाने के लिये प्रयास करने के भी निर्देश दिये हैं।

पढ़ें- बिग बॉस-14 में राधे मां लेंगी एंट्री? हो रही चर्चा