ज्वेलर्स और रोलिंग मिल में आयकर विभाग का छापा, दस्तावेजों की जांच में जुटे आईटी अधिकारी
ज्वेलर्स और रोलिंग मिल में आयकर विभाग का छापा, दस्तावेजों की जांच में जुटे आईटी अधिकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आयकर विभाग ने रायगढ़ के 3 सराफा व्यवसायी और एक रोलिंग मिल में छापा मारा है। इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
आयकर विभाग की टीम ने नेतराम लखीराम ज्वेलर्स, एनआर ज्वेलर्स व राम भगत लक्ष्मी नारायण में दबिश दी है। साथ ही, सूरज रोलिंग मिल के यहां भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। आयकर अधिकारी इन जगहों पर दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं। दबिश में रायपुर से आए अधिकारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा- मतदान के दौरान जरूरत पड़ने पर ही बदली गईं ईवीएम मशीनें
हालांकि चारों फर्मों में क्या मिला इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारी चारों फर्मों पर अघोषित आय सरेंडर करने दबाव बना रहे हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रह सकती है।

Facebook


