कांग्रेस भितरघात करने वालों पर सख्त, निष्कासन की दूसरी फेहरिस्त तैयार

कांग्रेस भितरघात करने वालों पर सख्त, निष्कासन की दूसरी फेहरिस्त तैयार

कांग्रेस भितरघात करने वालों पर सख्त, निष्कासन की दूसरी फेहरिस्त तैयार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: January 8, 2019 3:28 am IST

रायगढ़। रायगढ़ जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान भितरघात करने वालों पर कांग्रेस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने दो दिन पहले एक साथ दस लोगों के खिलाफ पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई की है। वहीं अभी कई और लोगों के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों में निष्कासन को लेकर भय बना हुआ है।

पढ़ें-रायपुर जिले के थानों में रीडर का पद खत्म, एसपी ने जारी किया आदेश, हफ्ते में 2 दिन सुनेंगी समस्याएं

इधऱ भाजपा में भी बड़े पैमाने पर भीतरघात की शिकायतों के बाद भी पार्टी ने चुप्पी साध ली है। लिहाजा हारे हुए विधायकों में नाराजगी है। जिला संगठन इस मामले में कार्रवाई के लिए प्रदेश संगठन के निर्देश के इंतजार में हैं। इन सबके बीच पार्टी में कलह खुलकर सामने आ रही है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस में भीतरघातियों की संख्या अधिक थी लिहाजा कांग्रेस ने कार्रवाई की है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि दस लोगों की पहली सूची के बाद जल्द ही दूसरी सूची भी जारी होगी।


लेखक के बारे में