मुजफ्फरनगर, एक सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 21 वर्षीय एक युवक ने गोशाला की छत से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि परिवार के सदस्यों को सोमवार की शाम राहुल का शव मिला। हालांकि उसके इस भयानक कदम उठाने के पीछे की वजह का पता अभी नहीं चला है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा स्नेहा मनीषा
मनीषा