राजधानी रायपुर में ‘मेमोरी ब्वॉय’ आयुष, वरुण और सांई

राजधानी रायपुर में 'मेमोरी ब्वॉय' आयुष, वरुण और सांई

राजधानी रायपुर में ‘मेमोरी ब्वॉय’ आयुष, वरुण और सांई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 15, 2017 4:51 am IST

 

देशभर में मेमोरी ब्वॉय के नाम से मशहूर रिकार्ड होल्डर आयुष, वरूण और सांई बुधवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। महज 12 साल के आयुष को दुनियाभर के कंट्री-करेंसी और कैपिटल याद हैं। साथ ही वे किसी भी बुक को एक बार पढ़कर बिना देखे दोबारा उसके पेज नंबर के साथ उसमें लिखे वाक्यों को ज्यों का त्यों बता सकता है। वहीं 8 साल के वरूण टेबल के मास्टर हैं। मतलब वरूण को दो से लेकर हजार तक के टेबल मुंह जबानी हैं।

वरूण से कोई सा भी टेबल कहीं से भी पूछा जाए तो वह एक बार में बता देता है। इसी तरह सांई को आक्सफोर्ड डिक्शनरी की 120 पन्ने रटे रटाए हैं तो फिजिक्स के कई फार्मूले में याद है। इन तीनों बच्चों के अद्भुत टैलेंट को आप आज सुबह साढ़े दस बजे IBC24 पर LIVE देख सकते हैं। गूगल बॉय आयुष, वरूण और साईं तीनों आज सुबह साढ़े दस बजे IBC24 के खास मेहमान होंगे और हमारे सारे सवालों का जवाब LIVE देंगे। 


लेखक के बारे में