कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया सीएम शिवराज को सौंपेंगे इस्तीफा
कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया सीएम शिवराज को सौंपेंगे इस्तीफा
भोपाल। विधानसभा उपचुनाव में हार मिलने के बाद कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। सीएम शिवराज को वे अपना इस्तीफा सौंपेंगे। गिर्राज ने बयान दिया है कि बीजेपी की स्थिर सरकार बनने के बाद हमारा त्याग सफल हुआ है।
पढ़ें- किसानों के खातों में अगले माह डाले जाएंगे 2000 रुपए, सूची में ऐसे देख सकते हैं अपना नाम
दंडोतिया ने बयान दिया है कि उन्हें पद की कभी चाह नहीं रही, संगठन जो भी आदेश देगा उसे स्वीकार करेंगे। दंडोतिया ने हार के कारणों पर कहा कि वे आगे पार्टी फोरम में अपनी बात रखेंगे। उन्होंने सभी बड़े नेताओं का साथ मिलने की बात कही है।
पढ़ें- ट्रक में छुपकर कश्मीर जा रहे थे आतंकी, चेकिंग के दौ…
बता दें दंडोतिया ने उपचुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। उन्हें कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर ने 23 हजार वोट से हराया है। उपचुनाव में शिवराज सरकार के कुल 14 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से तीन मंत्री इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया और एदल सिंह कंसाना चुनाव हार गए थे।
पढ़ें- बड़ा फैसला, इस राज्य में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्क…
पीएचई मंत्री कंसाना चुनाव हारने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं सिंधिया समर्थक इमरती देवी चुनाव हारने के बाद भी मंत्री बनीं हुई हैं। उन्होंने परिणाम आने के एक सप्ताह बाद भी मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

Facebook


