मोदी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई कि मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई, राहुल गांधी को बताया कन्फ्यूज़ दिमाग वाला

मोदी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई कि मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई, राहुल गांधी को बताया कन्फ्यूज़ दिमाग वाला

मोदी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई कि मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई, राहुल गांधी को बताया कन्फ्यूज़ दिमाग वाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 24, 2018 7:52 am IST

छतरपुर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छतरपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंडी में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि बोले सबई जनन खा राम राम। बुन्देली भाषा में सुनकर जनता उत्साहित नजर आई। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के आखिरी दौर में हम प्रवेश कर रहे हैं। जैसे-जैसे आखिरी दौर निकट आ रहा है, बीजेपी का उत्साह बढ़ रहा है और कांग्रेस खेमे में, अब वहां सरकार बनाने के सपने नहीं हैं। वहां किसकी जमानत बचेगी, ये चिंता का विषय है।

पीएम मोदी ने कहा कि बुजुर्ग यहां मौजूद हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वो अपने बच्चों को वो समस्याएं झेलने देंगे, जिन्हें उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान झेला है। अगर आप वैसा फिर से नहीं जीना चाहते हैं तो सबको अपने बच्चों के भविष्य के लिए यह तय करना होगा कि कांग्रेस सत्ता में न आए। पीएम ने कहा कि आप वो गलतियां मत करिएगा जिसे आपके मात-पिता ने किया।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता राज्य में आए बदलाव की साक्षी है और ये बदलाव ना तो राजा लाए हैं, ना ही महाराज लाए हैं। ये बदलाव तो शिवराज लाए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम देश के नौजवान को अपने पैरों पर खड़ा करना चाहते हैं, एम्पावरमेंट करना चाहते हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लाए। अकेले मध्य प्रदेश में ही एक करोड़ मुद्रा लोन स्वीकृत हुए हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को ये तकलीफ है कि लोग शिवराज सिंह चौहान को मामा क्यों कहते हैं। जिसके दिल में मां का प्यार होता है, उसे ही तो मामा कहते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस में मोदी से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं रहती तो अब वे लोग मेरी मां को गाली दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि हाथ में सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों के दिमाग कंफ्यूज हैं और उनकी पार्टी फ्यूज है। मोदी ने कहा कि हमारे लिए देश के सवा सौ करोड़ हमारे हाईकमान है, हमारी सरकार किसी मैडम के रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार नहीं है।

यह भी पढ़ें : चुनाव के बाद पुलिस अधिकारियों की डांस पार्टी,वायरल वीडियो 

मोदी ने कहा कि पिछले 18 साल से सीना तान के मैं कांग्रेस को हर एक मौके पर चुनौती देकर पराजित करते हुए आया हूं और आज कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है कि वो मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को लगता है कि मोदी की मां को गाली देने से उनकी जमानत बच जाएगी तो वो समझ लें कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देने वाली है।


लेखक के बारे में