जीआरपी ने 15 लाख रुपए कैश के साथ धरे 4 व्यापारी, दस्तावेज पेश करने पर छोड़ा

जीआरपी ने 15 लाख रुपए कैश के साथ धरे 4 व्यापारी, दस्तावेज पेश करने पर छोड़ा

जीआरपी ने 15 लाख रुपए कैश के साथ धरे 4 व्यापारी, दस्तावेज पेश करने पर छोड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 23, 2018 4:22 pm IST

इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जारी आचार संहिता के बीच जीआरपी ने 4 व्यापारियों को 15 लाख रुपए नगद के साथ पकड़ा है। व्यापारियों के बताया कि वे शादी का सामान और अपने व्यापार से जुड़ा सामान लेने दिल्ली और गुजरात जा रहे थे। व्यापारियों ने रुपयों से जुड़े दस्तावेज पेश भी किए। इस पर एफएसटी की टीम जांच में जुट गई है।

बता दें कि गुरुवार को भी प्लेटफॉर्म चार से एक युवक को पकड़ा था। उसके पास बैग में सोने-चांदी के जेवर थे। पूछताछ से मालूम चला था कि उसके पास 112 ग्राम सोने के जेवर, कीमत 2 लाख 69 हजार 539 और 2 किलो 45 ग्राम चांदी के जेवर कीमत 72 हजार 36 रुपए थे। बिल दिखाने पर उसे छोड़ दिया गया था।

यह भी पढ़ें : नकली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से आया था खपाने 

वहीं बुधवार को भी रेलवे पुलिस ने एक व्यापारी को पकड़ा था। उसके पास 3 लाख 43 हजार 343 रुपए कैश था। पूछताछ में उसने खुद को कपड़ा व्यापारी है बताते हुए कहा कि वह बैंक से लोन लेकर गर्म कपड़े खरीदने दिल्ली जा रहा है। वहीं अशोक सोलंकी निवासी देवास को 93 हजार 940 रुपए के साथ पकड़ा गया था। अशोक ने बताया कि वह दवा व्यापारी है और इंदौर दवाई खरीदने के लिए आया है। पूछताछ के बाद दोनों व्यापारियों को छोड़ दिया गया था।


लेखक के बारे में