उप्र में बेटियों के यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या, चारों आरोपी फरार

Ads

उप्र में बेटियों के यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या, चारों आरोपी फरार

  •  
  • Publish Date - October 27, 2020 / 03:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

मुजफ्फरनगर, 27 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अपनी बेटियों के साथ की जा रही यौन उत्पीड़न की कोशिश का विरोध करने पर 55 वर्षीय महिला की चार व्यक्तियों ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- राहत की खबर: देश में दो-तीन राज्यों को छोड़कर कोविड-19 के मामलों मे…

मंसूरपुर थाने के प्रभारी पीके सिंह ने बताया की घटना नारा गांव की है और इस बाबत आकाश, गोपी, बिनेन्द्र और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी चारों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

परिवार की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोप है कि चार व्यक्ति युवतियों का उत्पीड़न कर रहे थे जिसका उनकी मां ने तीखा विरोध किया।

सोमवार की शाम को चार आरोपी उनके घर में घुसे और 55 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। चारों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, मानहानि के मामले में अदालत मे…