बीजापुर में 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में असलहा बरामद

बीजापुर में 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में असलहा बरामद

बीजापुर में 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में असलहा बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: April 27, 2018 5:49 am IST

बीजापुर। शुक्रवार सुबह करीब 6ः30 बजे छत्तीसगढ़ के बीजापुर के इलमिडी थानाक्षेत्र के आइपेंटा के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने 6 वर्दीधारी महिला नक्सलियों सहित 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। करीब 2 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की कोई हानि की पुष्टि नक्सल डीएम डीजी अवस्थी ने की है। 

यह भी पढ़ें – पुजारी ने मंदिर में किया पाप, दिव्यांग युवती की लूटी अस्मत

अवस्थी ने राजधानी में एक प्रेस काॅंफ्रेंस कर मुठभेड़ से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार बड़े स्तर पर नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत आज की कार्रवाई में 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। घटना स्थल से 1 एसएलआर, 1 303 रायफल, 4 एसबीबीएल, 6 राॅकेट लांचर, 3 एचई ग्रेनेड, नक्सल साहित्य सहित भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें – अब काली पेंट-सफेद शर्ट में नजर आएंगे शिक्षक, महिला शिक्षक पहनेंगी गुलाबी साड़ी-सूट, नए सत्र से शुरूआत

उन्होंने बताया कि बीजापुर के साथ साथ सुकमा में भी आॅपरेशन जारी है लेकिन अभी तक वहां किसी प्रकार की कोई मुठभेड़ नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ अपने पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर ज्वाइंट आॅपरेशन भी चला रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ जारी पूरी जंग में एयर फोर्स की मदद काबिले तारिफ है। इसी के साथ उन्होंने पड़ोसी राज्यों से मिल रही मदद के लिए उन्हे भी धन्यवाद किया। 

देखें – 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में