छग: बलरामपुर जिले के कई क्षेत्रों में नक्सलियों की हलचल से बढ़ी सुरक्षा बलों की बेचैनी

छग: बलरामपुर जिले के कई क्षेत्रों में नक्सलियों की हलचल से बढ़ी सुरक्षा बलों की बेचैनी

छग: बलरामपुर जिले के कई क्षेत्रों में नक्सलियों की हलचल से बढ़ी सुरक्षा बलों की बेचैनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: July 24, 2017 1:42 pm IST

 

बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम चुनचुना पुनदाग में नक्सलियों की आमदरफ्त एक बार फिर से तेज हो गई है। बलरामपुर जिले की पुलिस भी आज नक्सलियेंा की एक खबर पर दिन भर परेशान रही, व्हाट्सअप ग्रुप में नक्सलियों द्वारा 7 ग्रामीणों के अपहरण की खबर तेजी से चल रही थी। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही थी। इसी को लेकर पूरा पुलिस अमला परेशान रहा। मामले में नक्सल आपरेशन के एडिसनल एसपी पंकज सुक्ला ने बताया की इलाके में नक्सलीयेां का आना जाना तो है लेकिन उन्होने किसी का अपहरण नहीं किया है।

उन्होंने बताया की गांव में नक्सली आकर ग्रामीणों को दल में शामिल होने का दवाब बना रहे थे उसी से परेशान होकर 7 से 8 लडके सामरी और कुसमी की तरफ काम करने चले आए इसी से अफवाह उड गई की लडकों को नक्सली उठाकर ले गए हैं। एडिसनल एसपी ने बताया की गांव में लगातार ग्रामीणों को समझाईस दी जा रही है साथ ही उन्हें नक्सलियेां से दूर रहने की सलाह भी दी जा रही है। नक्सलियों के एक बार फिर से आगमन से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस और सीआरपीएफ की टीम लगातार सर्चिंग मे ंलगी हुई है।


लेखक के बारे में