नक्सलियों ने लगाए बैनर-पोस्टर, लोकसभा चुनाव बहिष्कार के साथ वोट मांगने वाले नेताओं के लिए कही ये बात

Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: March 1, 2019 2:17 pm IST

नारायणपुर। नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर टांगकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने बात कही है। नक्सलियों ने अबूझमाड़ में फरमान जारी किया है कि वोट मांगने आने वाले नेताओं को मार भगाएंगे। अबुझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में नक्सलियो ने बोर्ड, बैनर और पोस्टर लगाए हैं।

इन बैनर-पोस्टर्स के माध्यम से नक्सलियों ने आत्मसमर्पण नीति का विरोध किया है। उन्होंने ग्रामीणों को पुलिस का मुखबिर नहीं बनने की हिदायत भी दी है। बता दें कि  नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करने संबंधी बैनर-पोस्टर लगाए थे। उस दौरान भी नक्सलियों ने ग्रामीणों से चुनाव का बहिष्कार करने कहा था।

यह भी पढ़ें : निर्वाचन आयोग ने दिए संकेत, तय समय पर होगा लोकसभा चुनाव 

हालांकि नक्सलियों की विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की अपील का ग्रामीणों पर खास फर्क नहीं पड़ा था। बस्तर में शांतिपूर्वक मतदान हुआ था और विधानसभा चुनाव निर्विघ्न निपट गया था।

लेखक के बारे में