बिहार विधानसभा चुनाव में राकांपा उतारेगी अपने उम्मीदवार, शरद पवार होंगे स्टार प्रचारक

बिहार विधानसभा चुनाव में राकांपा उतारेगी अपने उम्मीदवार, शरद पवार होंगे स्टार प्रचारक

बिहार विधानसभा चुनाव में राकांपा उतारेगी अपने उम्मीदवार, शरद पवार होंगे स्टार प्रचारक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: October 8, 2020 10:22 am IST

मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

पार्टी ने प्रचार अभियान के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है।

पार्टी की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि वह प्रचार अभियान का विवरण जल्दी ही जारी करेगी।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्य प्रचारक होंगे।

महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक, सांसद प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, सुप्रिया सुले और फौजिया खान भी प्रचार की कमान संभालेंगे।

भाषा यश शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में