रायपुर। कलेक्टरी छोड़कर खरसिया के चुनाव मैदान में उतरने वाले ओपी चौधरी को तो जनता ने विधानसभा नहीं पहुंचाया। लेकिन अब ओपी चौधरी एक दूसरे मैदान में नजर आ रहे हैं। जी हां, ओपी का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे गली में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वे कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेलते हुए कुछ टिप्स देते भी नजर आ रहे हैं।
पढ़ें- विशाखापट्नम तट से शनिवार को टकरा सकता है चक्रवाती तू्फान, छत्तीसगढ़ …
आपको बतादें रायपुर से कलेक्टर रहे चौधरी ने राजनीति में किस्मत आजमाने भाजपा का दामन थामा था। खरसिया सीट से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। ओपी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के उमेश पटेल से था। छत्तीसगढ़ की जनता के यूथ ऑइकन चौधरी को जनता ने नहीं चूना, बल्कि उमेश पटेल पर भरोसा जताया। आपको बतादें उमेश पटेल पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल के बेटे हैं। नंदकुमार पटेल झीरम घाटी हमले में मारे गए थे। नंदकुमार पटेल के निधन के बाद उनके बेटे यहां काबिज हैं। उमेश पटेल की लगातार ये दूसरी जीत है।