मुरैना, मध्यप्रदेश। मुरैना के जिला अस्पताल में बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने दादी, पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें अस्पताल में बच्ची के जन्म के चार दिन बाद मौत हो गई थी।
पढ़ें- पाटन को 4 इंग्लिश मीडियम स्कूल और सेलूद में मिनी स्टेडियम की सौगात, सीएम भूपेश ने दी मंजूरी
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साबित हुई थी कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने माता-पिता और दादी के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें- चीन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, ताइवान ने बीच में लगाए हैं एंटी लैंडिंग स्पाइक
जानकारी के मुताबिक एसएनसीयू में भर्ती चार दिन की मासूम बच्ची को जब मां का दूध पिलाने के लिए मां-पिता को दिया गया तो मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले को टीआई कोतवाली ने मृत बच्ची की दादी, मां व पिता से पूछताछ की तो मां ने पुलिस को बताया कि सास के कहने पर ही पिता ने बच्ची की हत्या की।