छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश, कांग्रेस को अप्रत्याशित बहुमत, रूझानों में कांग्रेस को 60 से ज्यादा सीटें

छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश, कांग्रेस को अप्रत्याशित बहुमत, रूझानों में कांग्रेस को 60 से ज्यादा सीटें

छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश, कांग्रेस को अप्रत्याशित बहुमत, रूझानों में कांग्रेस को 60 से ज्यादा सीटें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 11, 2018 10:51 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनता ने जनादेश दे दिया है। कांग्रेस को सत्ता की चाबी मिली तो बीजेपी को नकार दिया गया है। कांग्रेस को रूझानों में 60 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस को अप्रत्याशित बहुमत मिलने से खुशी की लहर दौड़ गई है। स्पष्ट तौर पर कांग्रेस ने 90 से 5 सीट जीत ली है। बीजेपी रुझानों में 15 सीट से आगे चल रही है।वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को 8 सीट मिली है, अन्य का खाता नहीं खुला है।

इस जीत से कांग्रसे कार्यकर्ताओं और नेताओं को ऊर्जा से भर दिया है। कांग्रेस दफ्तरों में कार्यकर्ता ढोन नंगाड़ों की थाप में थिरक रहे हैं, तो जमकर आतिशबाजी की जारी है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेश ने बघेल ने इस जीत को जनता की जीत बताया है। साथ जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया है। राहुल गांधी ने यहां के लोगों के दर्द को समझा है। भूपेश के मुताबिक उनकी अपेक्षा से कहीं ज्यादा सीटें मिली है।

कांग्रेस के बहुमत में आने के बाद सीएम फेस के सवाल पर भूपेश ने फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि उपर से जैसा आदेश मिलेगा वैसा किया जाएगा।


लेखक के बारे में