कचरे के ढेर में मिला भारी मात्रा में बारूद, पुलिस जांच में जुटी

कचरे के ढेर में मिला भारी मात्रा में बारूद, पुलिस जांच में जुटी

कचरे के ढेर में मिला भारी मात्रा में बारूद, पुलिस जांच में जुटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 12, 2018 10:46 am IST

रायसेन। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। पुलिस की नजर चप्पेचप्पे पर है, लेकिन रायसेन जिले के सांची में कचरे के ढेर में भारी मात्रा में बारूद जैसा पदार्थ और लाल रंग की ईंट मिली हैइसकी जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई।

सांची के जंगल के बीचोंबीच नगरीय प्रशासन जहां कचरा फेकता  है, सी कचरे में सैकड़ों पैकेट में भरी बारूद जैसी वस्तु यूं ही पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस बल के मुताबिक यह इसका उपयोग रेलवे में किया जाता है बारूद के साथ लाल रंग की ईंट भी बड़ी तादाद में पड़ी है जिसकी तफ्तीश की जा रही है

यह भी पढ़ें : अगले 48 घंटों के दौरान दुनियाभर में बंद हो सकता है इंटरनेट, जानिए वजह

पैकेट पर रायपुर की एक कंपनी का नाम लिखा है। बता दें कि खुले आम कचरे में फेकना गलत है अगर यह फेका भी जाता है तो पहले कलेक्टर या पुलिस विभाग को सूचित किया जाता है रेलवे में उपयोग होने वाली इस चीज को इस तरह खुले में नही फेकना चाहिए था

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में